पहले सोचो

कल का मौसम, रुपयों में।

गर्मी या बारिश से कल आपकी कमाई पर कितने रुपये का असर हो सकता है, और आज कौन से दो-तीन कदम उठाएँ। ठेले, सब्ज़ी-फल और छोटी दुकान वालों के लिए, हिंदी में, बोलकर।

या फ़ोन के ब्राउज़र में खोलें ›
मुफ़्त·हिंदी में·बोलकर पूछें·कोई विज्ञापन नहीं
तेज़ धूप में छाते वाला सब्ज़ी का ठेला
उदाहरण: तेज़ गर्मी वाले दिन, कमाई पर ₹700–₹1,000 और माल पर ₹300–₹500 का असर, और आज के तीन कदम।
मौसम ऐप बताता है
कल 44°C।
विक्रेता को जानना है
“कल दोपहर की कमाई ₹700–₹1,000 कम हो सकती है। माल कम रखो, समय बदलो, ₹500 अलग रखो।”
पहले सोचो यही बताता है
आपके इलाके के मौसम और आपके अपने काम, माल और कमाई के हिसाब से।
अभी देखें

आपके शहर में आज का जोखिम

असली मौसम पूर्वानुमान, उसी हिसाब से जो ऐप में है, रोज़ ₹4,500 कमाने वाले एक सब्ज़ी विक्रेता के लिए।

कैसे काम करता है

बताओ

अपना काम, जगह, रोज़ की कमाई और समय बताइए। 5 मिनट से कम, चाहें तो बोलकर।

समझो

हर सुबह: आज का जोखिम और उससे कितने रुपये का असर हो सकता है। हमेशा एक दायरा, क्योंकि पक्का आँकड़ा कोई नहीं बता सकता।

करो

ज़्यादा से ज़्यादा तीन साफ़ कदम: समय बदलें, जल्दी खराब होने वाला माल कम रखें, cash अलग रखें।

नापो

अगले दिन हम पूछते हैं कि असल में क्या हुआ, ताकि अगली सलाह और सही हो।

“आज कितना माल रखूँ?”

माइक दबाइए और अपने शब्दों में पूछिए। जवाब आपकी जानकारी और आज के मौसम से बनता है। छोटा जवाब, और “और detail बताओ” कहने पर पूरा हिसाब।

पहले सोचो से पूछें: माल के बारे में सवाल का जवाब

गर्मी और बारिश में कमाई कैसे बचाएँ

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या पहले सोचो मुफ़्त है?

हाँ। विक्रेताओं के लिए यह मुफ़्त है और मुफ़्त रहेगा। कोई विज्ञापन नहीं, कोई खरीदारी नहीं। हम लोन या बीमा नहीं बेचते।

क्या यह सिर्फ़ मौसम का ऐप है?

नहीं। मौसम ऐप तापमान और बारिश बताते हैं। पहले सोचो बताता है कि उस मौसम से आपकी कमाई और माल पर कितने रुपये का असर हो सकता है, और आज कौन से दो-तीन कदम उठाने चाहिए।

रुपयों का अंदाज़ा कैसे बनता है?

आपकी जगह के घंटे-दर-घंटे पूर्वानुमान (Open-Meteo) और आपके बताए काम, समय, कमाई और माल से, तय नियमों के हिसाब से। हमेशा एक दायरा बताया जाता है, कभी झूठा पक्का आँकड़ा नहीं। यह अनुमान है, गारंटी नहीं।

मौसम का पूर्वानुमान कितना सही होता है?

अक्टूबर 2026 में हमने 8 शहरों के 30 दिन जाँचे: अगले दिन के सबसे ज़्यादा तापमान का अनुमान औसतन लगभग 1°C के अंदर सही था। बारिश का समय पक्का बताना ज़्यादा मुश्किल है, इसलिए ऐप बारिश को "संभावना" के रूप में बताता है।

क्या मुझे पढ़ना-लिखना आना ज़रूरी है?

नहीं। माइक दबाकर हिंदी में बोलकर पूछ सकते हैं, और जवाब सुन भी सकते हैं।

क्या सरकारी मौसम चेतावनी भी दिखती है?

हाँ, Android और वेब पर, और iPhone पर अगले अपडेट से। IMD की चेतावनी NDMA सचेत के ज़रिए आपके इलाके के लिए सबसे ऊपर दिखती है, और गंभीर चेतावनी पर सूचना भी आती है।

iPhone पर मिलेगा?

हाँ। पहले सोचो App Store पर मुफ़्त है। Google Play पर भी है, और किसी भी फ़ोन के ब्राउज़र में pehlesocho.com/app पर खुलता है।

मेरी जानकारी का क्या होता है?

हम आपकी जानकारी बेचते नहीं, और बैंक, लोन देने वालों, बीमा कंपनियों या सरकार से साझा नहीं करते। अकाउंट हटाते ही सारा डेटा तुरंत मिट जाता है। पूरी जानकारी Privacy पेज पर।

हर सुबह, आपके काम के हिसाब से

ऐप मुफ़्त है, हिंदी में बोलकर चलता है, और आपकी कमाई, माल और समय के हिसाब से बताता है कि आज मौसम से कितना असर हो सकता है और क्या करें।

या फ़ोन के ब्राउज़र में खोलें ›